प्यार, धोखा और फिर हत्या: नाबालिग ब्लाईंड मर्डर मिस्ट्री से हटा पर्दा, प्रेमी ही निकला दरिंदा, हत्यारा प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

    प्यार, धोखा और फिर हत्या: नाबालिग ब्लाईंड मर्डर मिस्ट्री से हटा पर्दा, प्रेमी ही निकला दरिंदा, हत्यारा प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

    चतरा(Chatra): चतरा के पुलिस लाईन ईलाके में घटित चर्चित नाबालिक ब्लाइंड मर्डर केश का चौबीस घंटों के भीतर पुलिस ने खुलासा कर लिया है. घटना के बाद एसपी राकेश रंजन द्वारा मामले के उद्भेदन को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी मृतिका के प्रेमी अनमोल पांडेय समेत तीन हत्यारों को धर दबोचा है. साथ ही कांड में प्रयुक्त खून लगा चाकू, घटना के दौरान अभियुक्त द्वारा पहना गया कपड़ा, मृतिका का खून सना दुपट्टा, मृतिका का टूटा हुआ मोबाइल एवं कवर, घटनास्थल से खून लगा मिट्टी व अभियुक्तों का विभिन्न कंपनियों का तीन मोबाइल फोन भी जप्त कर लिया है.

    प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

    एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि हत्याकांड को पुराने प्रेम विवाद से नाराज होकर मृतिका के प्रेमी अनमोल पांडेय ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. उन्होंने बताया कि गांव के ही दो अन्य युवकों अमित पांडेय और राजदीप पांडेय का मृतक के परिवार के साथ लंबे समय से भूमि विवाद चलता आ रहा है. इसी बात से वे लोग भी मृतिका और उसके परिवार से नाराज चल रहे थे. मौका मिलते ही अनमोल के साथ मिलकर नाबालिग युवती की गला रेतकर हत्या कर दिया.

    शादी समारोह में शामिल होने की बात कह कर घर से निकली थी युवती

    गौरतलब है कि सदर थाना क्षेत्र के छोटकी देवरिया गांव में नाबालिग युवती गांव में आयोजित अपनी सहेली की शादी समारोह में शिरकत करने की बात कह कर घर से निकली थी. इसी दौरान उसके प्रेमी अनमोल पांडेय ने उसे फोन कर मिलने के बहाने घर से दूर सुनसान जगह पर बुला लिया. जहां मिलने के बाद दोनों में पुराने प्रेम संबंध को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई. जिसके बाद प्रेमी अनमोल ने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की मौके पर ही गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और यूवती के शव को खेत में फेंककर मौके से फरार हो गए हैं.

    टेक्निकल टीम का लिया गया सहारा

    इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में पुलिस ने टेक्निकल टीम का सहारा लिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से घटना स्थल का डिटेल्स लिया. परिजनों के फर्द बयान और टेक्निकल टीम के इनपुट के आधार पर पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली. मृतिका के परिजनों ने भी इस पूरे घटनाक्रम के बीच पकड़े गए आरोपियों पर ही हत्याकांड को अंजाम देने का शक जाहिर किया था. एसआईटी में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली, एसआई बिना कुमारी व निरंजन कुमार समेत सशस्त्र बल व तकनीकी शाखा के जवान थे शामिल.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news