क्यों बदले गए बोकारो के पुलिस अधीक्षक, जानिए कौन बना नया पुलिस कप्तान

    झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर जहां रांची के उपायुक्त का तबादला कर दिया गया है. वरुण रंजन को नए उपायुक्त बनाया गया है. वहीं एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. बोकारो के एसपी यानी पुलिस अधीक्षक के पद पर मनोज स्वर्गयारी को नियुक्त किया गया है. मनोज 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं.

    क्यों बदले गए बोकारो के पुलिस अधीक्षक, जानिए कौन बना नया पुलिस कप्तान

    रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर जहां रांची के उपायुक्त का तबादला कर दिया गया है. वरुण रंजन को नए उपायुक्त बनाया गया है. वहीं एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. बोकारो के एसपी यानी पुलिस अधीक्षक के पद पर मनोज स्वर्गयारी को नियुक्त किया गया है. मनोज 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं.

    पूज्य प्रकाश को हटाया गया, जानिए

    बोकारो के पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश पर पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आरोप लगाए गए थे. चुनाव की तारीख की घोषणा के दिन उनका तबादला कर दिया गया. उनके बारे में कई शिकायत मिली थी. यहां तक की भाजपा नेताओं ने यह भी कहा था कि पूज्य प्रकाश सत्ता पक्ष के इशारे पर कथित रूप से काम कर रहे थे. धनबाद रेल पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मनोज स्वर्गयारी को बोकारो का नया जिला पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इस संबंध में गृह एवं कर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. पूज्य प्रकाश को पुलिस मुख्यालय में योगदान करने के लिए कहा गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news