केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान क्यों जा रहे हैं बोकारो और देवघर, जानिए विस्तार से

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान क्यों जा रहे हैं बोकारो और देवघर, जानिए विस्तार से

    रांची(RANCHI )- केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड आए हुए हैं. चंपाई सोरेन के मिलन समारोह में शामिल होंगे. उनके अलावा प्रदेश भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई और झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा भी शामिल होंगे. गुरुवार की रात शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंचे. 

    जानिए बोकारो में क्या है कार्यक्रम शिवराज सिंह चौहान का

     केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रांची के शाखा मैदान में आयोजित मिलन समारोह में हिस्सा लेने के बाद शाम 5 बजे सड़क मार्ग से बोकारो जाएंगे. बोकारो में एक बुद्धिजीवी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. झारखंड की दिशा और दिशा विषय पर संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे. शिवराज सिंह चौहान बोकारो में ही रात्रि विश्राम करेंगे.पार्टी के जिला स्तरीय प्रमुख नेताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा भी करेंगे.

    देवघर भी जाएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    31 अगस्त को शिवराज सिंह चौहान देवघर जाएंगे वहां बाबाधाम में पूजा अर्चना भी करेंगे. बोकारो से ही सड़क मार्ग से शिवराज सिंह चौहान देवघर जाएंगे. देवघर में भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. देवघर से ही चार्टर्ड प्लेन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली लौट जाएंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news