भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस ट्वीट का धनबाद सहित झारखंड में क्यों है बड़ी चर्चा, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस ट्वीट का धनबाद सहित झारखंड में क्यों है बड़ी चर्चा, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन की सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते. लगातार सवाल दाग रहे हैं, आक्रामक मुद्रा में सवाल कर रहे हैं, जवाब मांग रहे है. उनके पुलिस महकमे  में से जुड़े एक ट्वीट की धनबाद सहित पूरे राज्य में चर्चा है. भाजपा के समर्थक कुछ जोड़ -घटाव कर ऐसे खूब प्रचारित कर रहे है. ट्रांसफर- पोस्टिंग पर सवाल खड़े कर रहे है. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर पूछा है कि झारखंड में डीआईजी बड़ा या डीएसपी- मुख्यमंत्री जी! झारखंड के लोगों को आपसे इस सवाल का जवाब चाहिए.  

    उन्होंने आगे लिखा है कि समाचारों से ज्ञात हुआ है कि धनबाद इलाके के  कुछ पुलिसकर्मियों का तबादला डीआईजी की प्रशासनिक कार्रवाई के अनुशंसा पर हुआ था. फिर किसी डीएसपी की रिपोर्ट पर उन पुलिसकर्मियों का तबादला रोक दिया गया. पुलिसकर्मियों के संगठन ने भी इस तबादले और स्थगन की प्रक्रिया पर सवाल उठाकर जांच की मांग की है. अनौपचारिक रूप से कई पुलिस वालों ने बताया है कि पुलिस मुख्यालय एनजीओ के कुछ लोग ट्रांसफर- पोस्टिंग की दुकान खोलकर बैठ गए है. जहां सब कुछ कायदे कानून को ताक पर रखकर  हो रहा है. 

    आगे लिखा है कि आखिर ऐसा हो भी क्यों नहीं? जब राज्य में कोई डीजीपी नहीं है और जिससे डीजीपी का काम असंवैधानिक एवं गैर कानूनी तरीके से लिया जा रहा है, वह बिना वेतन के खुशी-खुशी अपनी सेवा देकर पूरे पुलिस महकमे और जनमानस के बीच हंसी मजाक के पात्र बने हुए है. दरअसल, बाबूलाल मरांडी डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ लगातार हमलावर है. सवाल पर सवाल कर रहे हैं, पूछ रहे हैं कि आखिर यह सब क्या हो रहा है?

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news