विधायक जयराम महतो के खिलाफ क्यों गुस्से में है दलित समाज,क्या दी है चेतावनी

    विधायक जयराम महतो के खिलाफ क्यों गुस्से में है दलित समाज,क्या दी है चेतावनी

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड के चर्चित विधायक जयराम महतो एक नए विवाद में फंसते  दिख रहे है.  उनके खिलाफ गोलबंदी  हो रही है. उनकी खासियत है कि किसी भी मुद्दे पर वह खुलकर बगैर किसी डर -भय के अपनी राय रखते हैं.  गुरुवार को दलित समाज ने धनबाद में उनका पुतला फूंका।  उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।  विधायक के खिलाफ रोष  व्यक्त किया गया. 

     दरअसल, विधायक जयराम महतो की ओर से सूड़ी  समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की गई थी और इसी के खिलाफ धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।  उन लोगों ने कहा कि यह मांग पूरी तरह से अनुचित और असंवैधानिक है.  कहा कि सूड़ी  समाज को अनुसूचित जाति के श्रेणी में किसी भी परिस्थिति में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।  इसके पीछे ठोस सामाजिक और ऐतिहासिक आधार है. 

     कहा गया कि सूड़ी समाज सर्व संपन्न एवं सशक्त समाज है.  जो ना तो सामाजिक रूप से वंचित है और न हीं उसे ऐतिहासिक उत्पीड़न झेलना पड़ा है.  दलित समाज ने विधायक से अपनी मांग को वापस लेने और माफी मांगने की मांग की है.  चेतावनी दी गई कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो बहुत जल्द बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News