हाईकोर्ट ने पाकुड़ के एसपी को क्यों किया तलब, जानिए मामला

    हाईकोर्ट ने पाकुड़ के एसपी को क्यों किया तलब, जानिए मामला

    रांची(RANCHI): झारखंड हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना के मामले में पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक और पाकुरियाऊ थानेदार को कोर्ट ने तलब किया है. न्यायाधीश एसके द्विवेदी की अदालत में सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने को कहा है. क्रिमिनल मिसलेनियस पिटीशन की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रार्थी के खिलाफ कुर्की जब्ती नहीं करने का आदेश दिया था. कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस ने प्रार्थी के घर में जाकर कुर्की जब्ती की. कोर्ट ने इसे आदेश की अवहेलना माना है. इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक यानी एसपी को सशरीर कोर्ट में बुलाया है. इसके अलावा पाकुड़िया थानेदार को भी तलब किया गया है. दोनों को 5 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश निर्गत किए गए हैं.



    Related News