रांची: लड़की ने क्यों लगा दी होटल की छत से छलांग, कहीं सेक्स रैकेट का तो नहीं है मामला!  

    रांची(RANCHI): अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बिजली ऑफिस के पीछे शुभम होटल के तीसरे तल्ले से पूजा नामक लड़की ने छलांग लगा दी.  घटना बीते देर रात 2 बजे की है. घायल लड़की चौबीस परगना, पश्चिम बंगाल की रहने वाली है.  आनन-फानन में घायल पूजा को इलाज के लिए राज अस्पताल ले गया.  जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी राजा मित्रा, थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर जांच करने पहुंचे. पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को जब्त कर जांच कर रही है.घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से लड़की को कुछ लोग पकड़ रहे है. किसी बात को लेकर नोक झोंक हो रही है.इस पूरे मामले को सेक्स रैकेट से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.        

    होटल के कमरे से मिले हैं बियर के बोतल व अन्य सामान

    पुलिस के अनुसार घायल लड़की पूजा के अलावा तीन और लड़की भी साथ में थी.  पुलिस ने घटना के बाद कमरे की जांच की तो उसमें बियर के बोतल समेत अन्य कई सामान मिले है.  पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है.  वहीं, पुलिस अब लड़की के होश में आने का इंतजार कर रही है.ताकि, पूरे मामले में उससे पूछताछ की जा सकें. इस पूरे मामले का खुलासा लड़की के बयान के बाद हो पाएगा.

    होटल में पांच से अधिक लड़कियां मौजूद

    बताया जा रहा है कि शुभम होटल में देह व्यापार का धंधा चलता है. हर दिन लड़की और लड़के इस होटल में पहुंचते हैं. जिस लड़की ने छलांग लगाई है उसका भी कनेक्शन इससे हो सकता है. क्योंकि जिस वक्त घटना घटी होटल में पाँच से अधिक लड़कियां मौजूद थी. अगर बात पूजा की करें तो पूजा के पास से किसी तरह का कोई पहचान पत्र नहीं मिला है. साथ ही वह बंगाल से रांची क्या करने आई थी इस गुत्थी को पुलिस सुलझाने की कोशिश कर रही है.    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news