किसने कहां की मोदी ने कह दिया की 400 पर तो उनकी बात गारंटी होती है और किसने कहां की देश को तीसरे पायदान की इकॉनमी बनाने के लिए ये उत्साहित रहे,पढ़िये खबर

    किसने कहां की मोदी ने कह दिया की 400 पर तो उनकी बात गारंटी होती है और किसने कहां की देश को तीसरे पायदान की इकॉनमी बनाने के लिए ये उत्साहित रहे,पढ़िये खबर

    देवघर (DEOGHAR): होली का माहौल है.सभी जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है.मिलन समारोह के जरिये सभी नफरत को दूर कर लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिल रहे है.उत्साह और उमंग का यह त्योहार सभी के सिर चढ़ कर बोल रहा है.इसी कड़ी में गोड्डा लोकसभा के तीन बार के सांसद और भाजपा के प्रत्याशी निशिकांत दुबे के देवघर स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.फाग के बीच गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की जनता तो शामिल हुए ही साथ ही इस मिलन समारोह में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज भी शामिल हुए.खासकर कभी जेएमएम नेता और कोटे से मंत्री रहे हरिनारायण राय भी काफी देर तक इसमे शामिल रहे.

    400 पार में यूपी की सभी 80 सीट भी शामिल होगी-साक्षी महाराज

    उत्तरप्रदेश के उन्नाव लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद बने साक्षी महाराज ने कहा कि भारत के भाग्य विधाता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया की अबकी बार 400 पार तो उनकी बाद मोदी की गारंटी होती है.जिसमे उत्तर प्रदेश के सभी 80 के 80 लोकसभा सीट भी शामिल होगी.गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे से मिलने के बाद इन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से ये इस बार इतिहास लिखने जा रहे हैं.साक्षी महाराज के अपने बीच देखकर उपस्थित लोग जयजयकार करने लगे.

    निशिकांत ने बजाया झाल और गाया फाग

    अपने आवास पर क्षेत्र की जनता के लिए आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों का सुबह से आना जाना लगा रहा.सभी को अबीर गुलाल लगाकर निशिकांत दुबे ने बधाई दी.इस दौरान निशिकांत दुबे सपरिवार के साथ झाल के साथ फाग भी गाया.निशिकांत दुबे द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में महिलाओं की भी सर्वाधिक भागीदारी देखी गयी.मौके पर निशिकांत दुबे ने पूरे लोकसभा की जनता सहित राज्य और देशवासियों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि देश को तीसरा पायदान की इकोनॉमी बनाने के लिए उत्साहित रहने की बात की.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news