TNPDESK:लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का झंडा दक्षिण भारत में भी बुलंद हुआ है. दक्षिण भारतीय राज्य केरल में उनकी पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई है. केरल विधानसभा चुनाव में कुथुपारंबा विधानसभा सीट पर राजद के उम्मीदवार पीके प्रवीण की जीत हुई है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के उम्मीदवार को पराजित किया है.
आठ को हराकर राजद के टिकट पर जीते हैं चुनाव
इस विधानसभा सीट से कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे. राजद उम्मीदवार पीके प्रवीण को 70,448 वोट प्राप्त हुए हैं. भाजपा के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे. केरल में कांग्रेस पार्टी के गठबंधन वाली यूडीएफ की सरकार बनती दिख रही है. चलिए , हम आपको बताते हैं कि कौन है पीके प्रवीण, जिन्होंने दक्षिण भारतीय राज्य में लालू प्रसाद की पार्टी का झंडा बुलंद किया है.
पी
के प्रवीण एक कारोबारी हैं,वह बेदाग छवि के नेता हैं
दाखिल शपथ पत्र के अनुसार पीके प्रवीण एक कारोबारी हैं. उनके पास कुल 3.5 करोड़ की संपत्ति है. इसमें 1.33 करोड़ की चल संपत्ति और 2.05 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है. पीके प्रवीण बेदाग़ छवि के नेता हैं. उनके ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है. बता दे कि केरल में राष्ट्रीय जनता दल ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा था. कांग्रेस पार्टी यूडीएफ गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही थी. बिहार में गठबंधन के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल ने केरल में लेफ्ट पार्टी का दामन थमा. तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रचार को गए थे.

