नशा करने पर घर वालों ने जब डांटा तो फंसी पर झूल गया ये युवक,फिर घरवालों ने कर दी ये गलती 

    नशा करने पर घर वालों ने जब डांटा तो फंसी पर झूल गया ये युवक,फिर घरवालों ने कर दी ये गलती

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां घर वालों के समझाने से नाराज़ एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया. जहा गोधर बस्ती मड़ी गोदाम में 18 वर्षीय युवक रवि कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक चिकन-मुर्गा बेचने का काम करता था.

    रवि पिछले कुछ महीनों से गलत संगत में पड़ गया था

     परिवार वालों ने बताया कि रवि पिछले कुछ महीनों से गलत संगत में पड़ गया था और नशे की लत का शिकार हो गया था. उसके भाई सुजीत कुमार ने कहा कि हमने कई बार उसे नशा छोड़ने की सलाह दी, लेकिन वह किसी की बात नहीं मानता था.सुबह जब परिवार के लोगों ने दरवाजा नहीं खुलते देखा, तो अंदर जाकर पाया कि रवि ने फांसी लगा ली है.घबराहट में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शव को दफनाने की कोशिश की. इसी दौरान लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस 

    सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना के SI रविंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर धनबाद SNMMCH भेज दिया गया पोस्टमार्टम के लिए उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news