टेक्नोक्रेटों ने जब धनबाद में थामा हाथों में झाड़ू और टोकड़ी

    टेक्नोक्रेटों ने जब धनबाद में थामा हाथों में झाड़ू और टोकड़ी

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद के टेक्नोक्रेट जब रविवार को हाथों में झाड़ू और टोकड़ी  लिए गंदगी साफ कर रहे थे तो सबकी नजरें अनायास उन पर टिक जा रही थी.  कई गन्दी बस्तियों मैं आज IIT ISM के छात्र-छात्राएं गए और सफाई की. साथ ही  वहां के लोगों को  साफ-सुथरा रहने के महत्व को बताया. IIT ISM के छात्रों ने रविवार को आसपास के स्लम इलाकों में गए और वहां साफ सफाई की.  

    70 छात्र-छात्राएं अभियान में थे शामिल 

    इस अभियान में संस्थान के कुल 70 छात्र-छात्राएं शामिल थे. आपको बता दें कि संस्थान के छात्रों ने स्लम एरिया के लोगों को स्वच्छता और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देने का एक अभियान शुरू किया गया  है. आज संस्थान के छात्र पहले रामधनी स्टॉल पर इकट्ठा हुए. उसके बाद दो अलग-अलग बसों में कोरंगा बस्ती और मल्हार बस्ती सहित अन्य बस्तियों में गए.  दोनों बस्तियों में पहुंचकर छात्रों ने कचरा उठाने का काम किया. अगले रविवार को भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा.  11 सितंबर को लालबनी  बस्ती और धैया  मध्य विद्यालय में  स्वच्छता अभियान चलाएंगे , अगले रविवार को वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम रखा गया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news