धनबाद के बालू तस्करों ने सीओ को पीटा तो टास्क फोर्स ने बालू लदे तीन वाहन किए जब्त

    धनबाद के बालू तस्करों ने सीओ को पीटा तो टास्क फोर्स ने बालू लदे तीन वाहन किए जब्त

    धनबाद(DHANBAD): बालू तस्करों द्वारा गोविंदपुर के अंचलाधिकारी पर गुरुवार की रात हमले के बाद शनिवार को जिला खनन टास्क फोर्स सक्रिय  हुआ ,तो तीन बालू लदी गाड़ियां जब्त  हुई.  बरवाअड्डा  थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक पर गुरुवार की देर रात बालू तस्करों ने गोविंदपुर के अंचल अधिकारी और उनके चालक पर हमला बोल दिया.  अधिकारी के साथ धक्का -मुक्की की.  उनका मोबाइल और पास के रुपए छीन लिए.  चालक की भी पिटाई की.  उसके बाद बालू लदा  हाईवा  लेकर फरार हो गए.  अधिकारी के  साथ कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था.  अंचलाधिकारी ने इस संबंध में बालू तस्करों के खिलाफ बरवाअड्डा  थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.  अंचलाधिकारी ने इस मामले में कई लोगों को नामजद  किया है. 

    इधर, इस घटना के बाद शनिवार को जिला खनन टास्क फोर्स सड़क पर निकला, तो सरायढेला  थाना क्षेत्र से तीन बालू लदे वहां  जब्त  किए गए.  जानकारी के अनुसार जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार सुबह सरायढेला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3 टाटा 407 जब्त किया है. इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी  रितेश राज तिग्गा ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 04:30 बजे खान निरीक्षक  विजय करमाली,  सुमित प्रसाद एवं आवंटित सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से सरायढेला थाना क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध जांच अभियान चलाया गया.

      जांच के क्रम में सरायढेला थाना अंतर्गत पी.के. रॉय मेमोरियल कॉलेज के गेट के पास 3 टाटा 407, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 10 बी.पी. 0487, जेएच 10 ए.टी. 5872 एवं जेएच 10 बी.ई. 4920 है, की जांच की गई. तीनों वाहनों पर बालू लदा हुआ था.  जांच पड़ताल में पाया गया कि तीनों बिना परिवहन चालान के बालू का परिवहन कर रहे थे.  तीनों वाहनों को पकड़कर सरायढेला थाना में  प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news