यात्री गण ध्यान दें : जुलाई में पॉवर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के रूट में होगा बदलाव, जानिए कौन सी है आपकी ट्रेन

    यात्री गण ध्यान दें : जुलाई में पॉवर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के रूट में होगा बदलाव, जानिए कौन सी है आपकी ट्रेन

    झुमरी तिलैया( JHUMRI TELAIYA ): जुलाई में एक बार फिर ट्रेनों के पहिए अटकने वाले हैं. इस बार दिल्ली-गाजियाबाद के अलावा उत्तर रेलवे के क्षेत्राधिकार में पावर ब्लॉक के कारण गाड़ियों का परिचालन में बदलाव किया गया है. बता दें कि परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली और कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली ट्रेन की सूची जारी की गई है. धनबाद रेलमंडल के पीआरओ पीके मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया हैं, कि ट्रेन संख्या 12817 हटिया आनन्द बिहार एक्सप्रेस को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जक्शन लखनउ मुरादाबाद- गजियाबाद के रास्ते 1 से 8 जुलाई तक चलाया जायेगा.

    हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी नई दिल्ली तक

    बता दें कि 1 जुलाई को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा बाडवेर एक्सप्रेस को इटावा -भांडई- आगरा कैंट पलवल होते हुए. नई दिल्ली तक चलाया जायेगा.  लेकिन गोमो कोडरमा गया के रास्ते चलने वाली ट्रेन संख्या 12801 को टुंडला और मारीपत के बीच नियंत्रित कर चलायी जायेगी. इसमें 28, 29 जून को 120 मिनट और 02 जुलाई को 90 मिनट ,3 जुलाई को 120 मिनट 4 जुलाई को 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जायेगा.

    रिपोर्ट- अमित कुमार, झुमरी तिलैया


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news