पुलिस का क्या कसूर? सड़क दुर्घटना में मौत के बाद भीड़ ने पुलिस के साथ की धक्का मुक्की, SI को जबरन रोड पर बैठाया, देखिए वीडियो    

     पुलिस का क्या कसूर? सड़क दुर्घटना में मौत के बाद भीड़ ने पुलिस के साथ की धक्का मुक्की, SI को जबरन रोड पर बैठाया, देखिए वीडियो    

    रांची(RANCHI): कांके थाना क्षेत्र के बुकरु चौक के पास भीड़ का अमानवीय चेहरा देखने को मिला. इस इलाके में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के साथ ही अभद्र व्यवहार लोगों ने करना शुरू कर दिया. इसके बाद सवाल स्थानीय लोगों पर खड़ा होने लगा कि आखिर पुलिस तो मामले की जानकारी लेने पहुंची थी. इनका क्या कसूर था कि उनके साथ ही धक्का मुक्की करने लगे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

    घटना सुबह करीब 11 बजे  की है जब कांके थाना क्षेत्र के बुकरू चौक के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने स्थानीय निवासी पवन मुंडा को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया. लेकिन उसकी तबतक उसकी मौत हो गई थी. मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई.   लोगों की भीड़ बु चौक के पास जुट गई. बाद में शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे.

    इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी.  पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू किया.  लोगों से वार्ता की जा रही थी इसी बीच भीड़ में मौजूद महिलाओं ने पीठोरीया थाना के एसाई मोबिन के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी.  इसके बाद वहां पर मौजूद युवाओं ने महिलाओं को समझाने के बजाय. एसआई को ही को सड़क पर बैठने को मजबूर कर दिया. पुलिस के साथ हुए दुर्व्यवहार की खबर आला अधिकारियों तक पहुंची. इसके बाद अतिरिक्त जवानों की तैनाती वहां पर की गई. कांके थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों से बात कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news