DGP अजय कुमार सिंह ने संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए क्या दिया निर्देश, जानिए


रांची(RANCHI)- पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें सभी वरीय पुलिस अधिकारी शामिल हुए. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं.
पुलिस महानिदेशक ने बैठक में कहा कि संगठित आपराधिक गिरोह को तोड़ने की जरूरत है इसके लिए बहुत ही इंटेलीजेंशिया के साथ काम करना चाहिए. संगठित अपराध गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है इसलिए जिलों में इस पर नजर रखी जानी चाहिए.
पुलिस महानिदेशक ने आगे यह भी कहा कि समाज को संगठित अपराध से ज्यादा खतरा है. इसकी जड़ को समाप्त करने की जरूरत है. आर्थिक अपराध के खिलाफ भी परस्पर समन्वय के साथ सभी जिलों को काम करना चाहिए. इसके अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कुख्यात अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा कि जो अपराधी जेल में हैं या जेल से बाहर हैं, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है. जेल के अंदर से गिरोह का संचालन करने वालों की सूचना तंत्र पर नजर रखने का भी उन्होंने निर्देश दिया. कोयलांचल क्षेत्र में संगठित अपराध को अंजाम देने वाले लोग फरार अपराधियों पर कार्रवाई करने का उन्होंने निर्देश दिया.
4+