मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांकी हिंसा पर क्या दिया पुलिस को निर्देश, जानिए

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांकी हिंसा पर क्या दिया पुलिस को निर्देश, जानिए

    रांची(RANCHI): - पलामू के पांकी में शिव बारात के लिए तोरण द्वार लगाए जाने से उत्पन्न भड़की हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री काफी गंभीर दिखे हैं. मुख्यमंत्री ने पुलिस को विधि व्यवस्था दुरुस्त कर शांति बहाल करने का निर्देश दिया है. उन्होंने पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिया कि वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.

    पलामू के पांकी समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह से पूरी रिपोर्ट मांगी. मुख्यमंत्री के ताजा निर्देश के बाद पलामू के पांकी समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. महाशिवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम को चाक-चौबंद किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर पलामू के पांकी में लगभग 12 सौ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. रांची पुलिस मुख्यालय से आईपीएस अधिकारी को वहां विधि व्यवस्था सुधारने के लिए लगाया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों को महाशिवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने भी सभी जिला प्रशासन को महाशिवरात्रि को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने भी सभी जिलों के एसपी को शिव बारात को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news