क्या हो गया है धनबाद को? बरवाअड्डा के तंग गली में नेत्रहीन किशोरी के साथ हुआ था दुष्कर्म 

    क्या हो गया है धनबाद को? बरवाअड्डा के तंग गली में नेत्रहीन किशोरी के साथ हुआ था दुष्कर्म

    धनबाद(DHANBAD): क्या हो गया है धनबाद को.  नेत्रहीन किशोरी को बरवाअड्डा  की एक तंग गली में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद फिर उसे धनबाद स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया गया था. हालांकि अब उसके अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए है.किशोरी  भी अपनी मां के साथ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र  को चली  गई है.  धनबाद रेलवे स्टेशन से ले जाकर बरवाअड्डा  में उसके साथ गैंगरेप किया गया था.  नेत्रहीन किशोरी के साथ रेप करने वाले केंदुआडीह  के संतोष  हाड़ी  को रेल पुलिस ने घर दबोचा है.  पुलिस ने केंदुआडीह में ही  में ही कबाड़ी  का काम करने वाली एक महिला को भी पकड़ा है.  दोनों को जेल भेज दिया गया है.  दोनों ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है. 

    दुष्कर्म के बाद धनबाद स्टेशन पर छोड़ा गया था 

    खुलासा हुआ है कि किशोरी को संतोष हाड़ी  के पास इसी महिला ने भेजा था. बरवाअड्डा  की एक तंग गली में किशोरी के साथ तीन लड़कों ने दुष्कर्म किया था. अगले दिन किशोरी को दोबारा स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया गया था. संतोष हाड़ी  के बारे में पता चला है कि वह धनबाद स्टेशन पर ही सफाई का काम करता था. जबकि कबाड़ी  का काम करने वाली महिला बच्चों से धनबाद स्टेशन पर भीख भी मंगवाती है. बच्चियों को  प्रलोभन देकर गलत काम भी करवाती है. 10 दिन पूर्व रेल पुलिस ने किशोरी को भीख मांगते स्टेशन से पकड़ा था. उसे सीडब्ल्यूसी को सौंपा गया. सीडब्ल्यूसी के समक्ष किशोरी ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की कहानी बताई.  सीडब्ल्यूसी के हस्तक्षेप पर रेल थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई.  स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज और एक अन्य महिला की मदद से रेल पुलिस ने केंदुआडीह  की महिला की पहचान की.  केंदुआडीह  की महिला  की निशानदेही पर संतोष हाड़ी  की गिरफ्तारी हुई.  

    किशोरी सरायढेला के होप होम  में रह रही थी

    घटना के बाद से ही किशोरी सरायढेला के होप होम  में रह रही थी.  नेत्रहीन बच्ची अपने घर का सही पता नहीं बता पा रही थी. बार-बार वह कह रही थी कि उसे वाराणसी से धनबाद लाया गया था. चेयरपर्सन उत्तम मुखर्जी की सक्रियता से  लगातार किशोरी की काउंसलिंग हो रही थी. बाद में किशोरी ने बताया कि वह उत्तरप्रदेश के  सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र की रहने वाली है.  परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी गई. सूचना पर उसकी मां धनबाद पहुंची और उसे अपने साथ ले गई. सीडब्ल्यूसी ने किशोरी की माँ  से अनुरोध किया कि मुकदमे के ट्रायल के दौरान वह  किशोरी के साथ धनबाद आए और दोषी को सजा दिलाने में मदद करे. इस घटना से  यह भी साफ हुआ कि धनबाद स्टेशन पर "गैंग" कम कर रहा है. जो जिस्मफरोशी का धंधा भी करवाता है. सूत्र बताते हैं की मां के पहुंचने के पहले कोई मौसी बनकर लड़की के लिए दावा किया था. लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, प्याज के छिलके की भांति मामले खुलते चले गए. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News