आखिर ऐसा क्या हुआ कि 16 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम


धनबाद(DHANBAD):केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर बस्ती में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान जैस्मिन कुमारी, पिता विकास कुमार चौहान, के रूप में हुई है.
16 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर दे दी जान
कांस्टेबल अंबुज कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि गोधर बस्ती में एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि जैस्मिन ने अपने कमरे के पंखे से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली थी.वह दसवीं कक्षा की छात्रा थी और आगामी बोर्ड परीक्षा तथा हाल ही में प्री-बोर्ड की तैयारी कर रही थी.
परिवार में कोहराम
परिजनों ने बताया कि जैस्मिन रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी. सुबह जब वह बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला और देखा कि वह फांसी पर लटकी हुई है.इसकी सूचना तुरंत थाना को दी गई.पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया.
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण सामने आएगा.इधर परिजन बदहवास है.उनका कहना है कि जैस्मिन शांत स्वभाव की और पढ़ाई में गंभीर रहने वाली बच्ची थी. परिवार यह समझ नहीं पा रहा है कि नाबालिग बेटी ने इतना कड़ा कदम क्यों उठाया.घर में मातम पसरा हुआ है.
रिपोर्ट-नीरज कुमार
4+