सहोदया  कंपलेक्स ,धनबाद चैप्टर की बैठक में क्या क्या हुआ निर्णय ,आप भी जानिए 

    सहोदया  कंपलेक्स ,धनबाद चैप्टर की बैठक में क्या क्या हुआ निर्णय ,आप भी जानिए 

    धनबाद(DHANBAD) - सहोदया  कंपलेक्स ,धनबाद चैप्टर का कोई भी सदस्य अब अन्य किसी अन्य सहोदया  के कार्यक्रम या किसी प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और यदि वह ऐसा करते हैं तो धनबाद चैप्टर से इस्तीफा देकर अलग होना होगा.  यह महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को झरिया के आईएसएल स्कूल में कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया.  बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन एन.एन. श्रीवास्तव कर रहे थे.  यह भी निर्णय लिया गया कि कोविड के कारण काफी लंबे समय तक   बच्चों का खेल कूद  स्थगित  था.  

    बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए होंगी प्रतियोगिताएं 

    अब बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए सहोदया  अब खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा. . इसी के मद्देनजर इस वर्ष सहोदया  अंतर सीबीएसई स्कूल कबड्डी बॉयज एंड गर्ल्स चैंपियनशिप एवं बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेगा, कार्यक्रम सचिव संजीव कुमार साव प्राचार्य ,स्वामी विवेकानंद स्कूल ने जानकारी दी  कि जिले के सभी सीबीएसई विद्यालयों के बीच बालक व बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर 2022 में बड्स गार्डेन स्कूल,  राजगंज में होगी.   एवं इसकी जिम्मेवारी सहोदया के वाइस चेयरमैन  प्रमोद कुमार, सह प्राचार्य बड्स गार्डन स्कूल  प्रमोद चौरसिया को सौंपी गई.  एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन की जिम्मेवारी  एन. एन. श्रीवास्तव सहप्राचार्य डीएवी, कोयला नगर को दी गई.  इन दोनों खेलों में सहोदया के सभी स्कूल भाग लेंगे एवं विजेता टीम को सहोदया ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. कार्यक्रम सचिव  संजीव कुमार साव ने यह भी जानकारी दी  कि 8 सितंबर को डीपीएस स्कूल, धनबाद के सभागार में "शिक्षक सम्मान समारोह 2022" का आयोजन होगा , जिसमें जिले के सभी स्कूल के चयनित सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा.  

    शिक्षक दिवस समारोह में आमंत्रित होंगे वरीय अधिकारी 

    सहोदया के वाइस चेयरमैन, कोआर्डिनेशन सह प्राचार्य संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल  रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि  कि शिक्षक दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएसई, झारखंड -बिहार के रीजनल ऑफिसर  जगदीश बर्मन  भी शामिल रहेंगे एवं इनके साथ जिले के वरीय अधिकारी जैसे उपायुक्त  , जिला शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक  आदि को  विशिष्ट अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाएगा. साथ ही सहोदया के एकेडमी सचिव शैलेंद्र सिंह  ने प्राचार्य एवं शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर के लिए  वार्षिक कैलेंडर जारी किया. बैठक में जिले के सभी स्कूलों को प्रशिक्षण व अन्य गतिविधियों के लिए  क्लस्टर में भी विभाजित  किया गया. बैठक में सचिव (वीमेन सेल)  रूना दुबे  ,सह प्राचार्य जवाहरलाल नेहरू विद्यालय ने सलाह दी कि  सहोदया के वेबसाइट को भी अपडेट किया जाये. सहोदया के कोषाध्यक्ष  मदन कुमार सिंह सह प्राचार्य ,द्वारिका मेमोरियल एकेडमी ने बैठक में सहोदया के कोष के संबंध में विस्तार से जानकारी दी  और आगामी कार्यक्रमों का बजट प्रस्तुत किया.  
    रिपोर्ट : प्रकाश 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news