यात्री नहीं मिलने से एयर इंडिया ने क्या लिया फैसला, जानिए


रांची(RANCHI): हवाई यात्रियों की कमी के कारण स्पाइसजेट ने पहले ही अपनी सेवा रांची से बंद कर दी है. अब एयर इंडिया भी अपनी उड़ान बंद करने जा रही है. जानकारी के अनुसार एयर इंडिया 20 अगस्त से अपनी विमान सेवा बंद करने जा रहा है. इसके पीछे तकनीकी कारण बताए गए हैं.
बताया जा रहा है कि यात्री नहीं मिलने की वजह से स्पाइसजेट ने पिछले दिनों अपनी सेवा बंद कर दी. विस्तारा ने भी सुबह वाली उड़ान को बंद कर दी है. यह उड़ान रांची से दिल्ली के लिए थी. इधर से देखा जा रहा है कि यात्रियों की संख्या कम हो गई है. इसलिए हवाई सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों को घाटा हो रहा है.
4+