धनबाद के बरवाअड्डा में गोवंश लदा कंटेनर पकड़ाया, जानिए फिर क्या हुआ

    धनबाद के बरवाअड्डा में गोवंश लदा कंटेनर पकड़ाया, जानिए फिर क्या हुआ

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बरवाअड्डा  में बुधवार की सुबह अच्छा खासा हंगामा हुआ. कंटेनर में लदे गोवंश को लेकर मारपीट तक हुई. घंटो अफरातफरी का माहौल बना रहा. दो गुटों में टकराहट भी हुई. दरअसल उत्तर प्रदेश, बिहार से गोवंश बंगाल ले जाए जाते है.  यह काम बहुत चतुराई और होशियारी किया जाता  है.  जब भी कोई गोवंश लदा वाहन  पकड़ा जाता है तो हंगामा हो जाता है.  वही आज भी वही हुआ.  पुलिस भी पहुंच कर कुछ देर के लिए मूकदर्शक बनी रही लेकिन बाद में वह एक्शन में दिखी. 

    पुलिस आई एक्शन में तो जब्त हुआ कंटेनर 

    पुलिस ने गो वंश लदे   कंटेनर को जब्त  कर गौशाला भिजवा दिया है. कंटेनर में बेरहमी से पशुओं को लादा  गया था.  देखने में कुछ पशु लाचार और विवश  भी दिख रहे थे. इधर ,हंगामे के कारण   बीच सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का  माहौल कायम हो गया .  जानकारी के अनुसार बरवाअड्डा  क्षेत्र के गोरक्षा दल को खबर मिली कि उत्तर प्रदेश से पांच कंटेनर में गोवंश भरकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है.  उसके बाद बरवाअड्डा  के अजबडीह  मोड के समीप कंटेनर को रोक लिया गया. 

    कंटेनर में 50 से अधिक गोवंश  लोड थे 

     जिसमें 50 से अधिक गोवंश लादे गए थे.  इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई.  पुलिस के पहुंचने से पहले एक दूसरा दल भी पहुंच गया और कंटेनर रोकने का विरोध करने लगा.  इसी बात पर मारपीट होने लगी. दोनों गुट  अपने को गो रक्षक बता रहे थे. लाल डायरी का रहस्य भी लोगो की समझ  में नहीं आ रहा था. दोनों दल लाल डायरी को ही खोज रहे थे.  बहरहाल ,मामले की सच्चाई चाहे जो भी हो लेकिन बरवाअड्डा  थाना क्षेत्र में कंटेनर में  गोवंश पकड़ाने का यह  कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार कंटेनर में लोड  पशु पकड़े गए थे. पशु तस्करों की गतिविधियों के कारण पुलिस की भी किरकिरी होती रहती है.. दोनों गुट  कैमरा के सामने एक दूसरे पर गो वंश तस्करी के आरोप लगा रहे थे.इस मामले को लेकर पुलिस में मुक़दमा दर्ज कराने  की तैयारी  चल रही है.  

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news