रांची: क्या किसी बड़ी घटना को अंजाम देनेवाले थे ये लोग, जानिए हथियार के साथ पुलिस ने किसे पकड़ा

    रांची: क्या किसी बड़ी घटना को अंजाम देनेवाले थे ये लोग, जानिए हथियार के साथ पुलिस ने किसे पकड़ा

    रांची(RANCHI) : रांची की धुर्वा थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में सचिंद्र मुंडा उर्फ मरांडी और अरशद अंसारी शामिल हैं. दोनों धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठीयो के रहने वाले हैं. इनके पास से एक देशी बंदूक और एक बाइक बरामद किया है.

    जानिए कैसे पुलिस को मिली सफलता

    हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सिठियो डेला बगीचा के पास बाइक पर सिठियो से रिंगरोड के तरफ आ रहे दो युवकों को पकड़ा और तलाशी ली. बाइक पर पीछे बैठे युवक अरसद अंसारी के पास एक देशी 12 बोर की बंदूक बरामद हुई. दोनों ने कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

    डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम में कृष्णा कुमार, सुभाष कुमार महतो, धनंजय कुमार गोप, चंदन शुभम शर्मा, महानंद कुमार, मनीष कुमार और परमानंद प्रसाद सहित सशस्त्र बल शामिल थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news