त्योहार के बीच देवघर के एक घर में छाया मातम, जानिए क्या है मामला

    त्योहार के बीच देवघर के एक घर में छाया मातम, जानिए क्या है मामला

    देवघर (DEOGHAR) : होली का पर्व घर मे खुशियां लाती है. लेकिन देवघर में त्योहार के दिन एक घर में मातम छा गई. दरअसल, देवघर में कुण्डा थाना क्षेत्र में आज हुए भीषण सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गयी. घटना देवघर-सारठ मुख्य मार्ग के बलिया चौकी के पास की है.

    कैसे हुई दुर्घटना

    जब जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के तपोवन का रहने वाला युवक सचिन तांती अपनी बाइक से झारखंडी पंचायत स्थित अपनी बहन के घर होली मनाने जा रहा था. तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।इस घटना में मोटरसाइकिल का परखच्चा उड़ गया और युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल भेजा गया जहां उपस्थित चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुँच मामले की जानकारी ली. वहीं घटना से मर्माहत हो कर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. आक्रोशित परिजन उचित कार्यवाई की मांग कर रहे हैं. इधर पुलिस अपनी जांच तेज़ कर दी है. होली पर्व पर ऐसी घटना होने से मृतक के गांव में मातम छा गया है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news