शादी का माहौल और प्रेमी की एंट्री, सुबह होते ही घरवालों ने प्रेमी को पकड़कर कर दिया ये कांड

    गढ़वा(GARHWA):झारखंड के गढ़वा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे गांव के लोग एक युवक को काफी पीटते  नजर आ रहे है.बताया जा रहा है कि युवक लड़की से मिलने के लिए उसके घर में घुस गया था.जब गांव वालों को भनक लग गई तो सब एकसाथ हो गए और उसे पकड़कर पिटने लगे जिसका यह वीडियो है.

    पढ़िये क्या है पूरा मामला

    पूरा मामला झारखंड के जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव का है जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    कमरे से बाहर निकालकर उसकी जमकर पिटाई

    जानकारी के अनुसार बरडीहा गांव निवासी अजय पासवान का पुत्र मुन्ना पासवान देर रात एक युवती के घर में पहुंच गया था. गांव में शादी समारोह होने का फायदा उठाकर युवक घर में घुसा और रातभर कमरे में छिपा रहा.सुबह होने पर परिजनों को इसकी भनक लगी, जिसके बाद युवक को कमरे से बाहर निकालकर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया.

    लड़की पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई

    थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेजा गया था. हालांकि काफी देर तक लड़की पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई, जिसके बाद युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

    रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार



    Related News