Weather Update:बारिश खत्म होते ही झारखंड में तेवर दिखाने लगी गर्मी, 41 डिग्री पहुंचा जमशेदपुर का पारा, पढें अपने जिले का हाल

    Weather Update:बारिश खत्म होते ही झारखंड में तेवर दिखाने लगी गर्मी, 41 डिग्री पहुंचा जमशेदपुर का पारा, पढें अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले एक सप्ताह से मौसम बदला हुआ था.जिसकी वजह से गरज के साथ बारिश, आंधी तूफ़ान ओलावृष्टि , वज्रपात का कहर देखा जा रहा था.जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली थी लेकिन एक बार फिर आज झारखंड का मौसम बदल चुका है क्योंकि आज कड़क धूप खिलेगी तो वहीं तापमान ने वृद्धि से लोगों का गर्मी से पसीना भी छूटेगा.24 घंटे में झारखंड के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज़ की गयी है जिसकी वजह से गर्मी लोगों का हाल बेहाल हो सकता है.

    अभी और बढ़ेगा झारखंड का पारा

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 3-4 दिनों में झारखंड के तापमान में और बढ़ोतरी होने वाली है जिससे लोगों का गर्मी से पसीना छूटेगा जिस तारिके से झारखंड में पिछले 1 सप्ताह से बारिश हो रही थी लोगों को काफी ज्यादा गर्मी से राहत मिली थी हलांकि खेतों में लगे किसानों की फसल बर्बाद हुई लेकिन गर्मी से तो राहत थी.आज झारखंड का अधिक्तम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    कोल्हान में खूब सता रही है गर्मी

    पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां की बात की जाए तो यहां उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा.जमशेदपुर के तापमान में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है यहां का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच चुका है.जिससे लोग परेशान है.

    पढ़े अपने जिले का हाल

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news