Weather Update:मानसून के कमजोर पड़ते ही सताने लगी उमस वाली गर्मी,पढें कब होगी झारखंड में दोबारा झमाझम बारिश

    Weather Update:मानसून के कमजोर पड़ते ही सताने लगी उमस वाली गर्मी,पढें कब होगी झारखंड में दोबारा झमाझम बारिश

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में मानसून के एंट्री के बाद भी उम्मीद जनक बारिश नहीं हुई है. जुलाई का महीना अब खत्म होनेवाला है लेकिन राज्य में अब तक 53 प्रतिशत ही बारिश हुई है यानी अब भी झारखंड -47 पर चल रहा है. आईएमडी की ओर से लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है लेकिन मानसून का ट्रफ बार बार झारखंड के साथ धोखा कर रहा है. यही वजह है कि राज्य में अब तक मन मुताबिक बारिश देखने को नहीं मिली है. अगर अगस्त के महीने में अच्छी बारिश होती है तो ही झारखंड में बारिश की कमी पूरी हो सकती है.

    आज परेशान कर सकती है उमस वाली गर्मी 

    झारखंड में आज के मौसम की बात की जाए तो आज शुक्रवार के दिन झारखंड में कहीं कहीं हल्की या छिटपुट बारिश देखी जाएगी. वही मौसम विभाग में 20 जुलाई के बाद ही मौसम में परिवर्तन की बात कही है. 21 जुलाई से 24 जुलाई तक झारखंड में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा.

    22 से 25 जुलाई तक झारखंड में अच्छी बारिश की उम्मीद

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने से 22 जुलाई तक राज्य भर में अच्छी बारिश की उम्मीद है. अभिषेक आनंद का कहना है कि 22 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के दबाव बनने की वजह से मानसून झारखंड में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा और जमकर बादल बरसेंगे. 22 जुलाई से अगले 3 दिनों तक झमाझम बारिश होगी. वही बारिश की वजह से झारखंड के अधिकतम जिलों का तापमान गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी. वही पिछ्ले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात करें तो अधिकतम जिले के लोग उमस वाली गर्मी से परेशान रहें, वही कई जिलों में कड़क धूप भी देखने को मिली. जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई.

    पढें आज का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गढ़वा का अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news