Weather News Alert : झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी , रविवार को फिर से बढ़ेगी ठंड, सीजनल एलर्जी से रहें सावधान

    Weather News Alert : झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी , रविवार को फिर से बढ़ेगी ठंड, सीजनल एलर्जी से रहें सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डालटनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है.

    स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरुरत

    मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार के बाद ठंड में फिर से इजाफा होने की उम्मीद है. तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ जाएगा.मौसम के इस बदलाव के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी-जुकाम, गले में खराश और मौसमी एलर्जी का खतरा अधिक है. ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

    सुबह और शाम में लगेगी ठंड

    दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन ठंड के प्रभाव से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें. गर्म कपड़े पहनें, गर्म पेय का सेवन करें, और ठंडी चीजों से परहेज करें. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है. ठंड के बढ़ते प्रभाव से बचने के लिए सतर्क रहें और छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news