Weather Forecast:झारखंड पर मौसम मेहरबान!  तीन दिन और बरसेंगे बदरा, पढ़ें आज के मौसम का हाल  

    Weather Forecast:झारखंड पर मौसम मेहरबान!  तीन दिन और बरसेंगे बदरा, पढ़ें आज के मौसम का हाल  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों हर मिनट मिनट में अपना मिजाज बदल रहा है, एक तरफ जहां कई जिलों में तेज धूप खिल रही है, तो वहीं कई जिलों में हल्की बारिश के साथ गर्जन देखी जा रही है. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा जिले में 46.2 मिलीमीटर दर्ज की गई. वही सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का रहा. वही सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 18.4 डिग्री सेल्सियस देखा गया. मौसम विभाग की माने तो 24 मई तक झारखंड में ऐसा ही मौसम रहने वाला है यानी झारखंड में और तीन दिनों तक लगातार बारिश होगी. 

    झारखंड में 24 मई तक बारिश होने की संभावना है 

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने और साइक्लोनिक डिप्रेशन की वजह से झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है और इसी साइक्लोनिक डिप्रेशन की वजह से झारखंड में 24 मई तक बारिश होने की संभावना है. आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश देखी जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बारिश से अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.  

    पलामू, चतरा, गढ़वा और लोहरदगा को छोड़कर अन्य सारे जिलों में बारिश की संभावना है 

    वहीं झारखंड में आज के मौसम की बात की जाए तो 20 मई की तरह ही आज भी राज्य के कुछ जिलों जैसे पलामू, चतरा, गढ़वा और लोहरदगा को छोड़कर अन्य सारे जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं इन जिलों में वज्रपात बात को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, इन जिलों में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.  

    पढ़ें झारखंड के जिलों का संभावित तापमान

     आज झारखंड के जिलों के संभावित तापमान की बात की जाए तो गिरिडीह, धनबाद, दुमका गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वही बात कर लेते राजधानी रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. वहीं पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो  न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस देखा जाएगा.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news