Weather Forecast:झारखंड में और बढ़ेगा गर्मी का टॉर्चर, अगले तीन दिनों में 3-4 डिग्री चढ़ेगा पारा, इस दिन से हो सकती है बारिश

    Weather Forecast:झारखंड में और बढ़ेगा गर्मी का टॉर्चर, अगले तीन दिनों में 3-4 डिग्री चढ़ेगा पारा, इस दिन से हो सकती है बारिश

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कड़कड़ाती धूप लोगों की मुश्किल बढ़ा रही है. आलम यह है कि अब लोग घरों से निकलने से पहले सौ बार सोच रहे हैं.वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से भी लोगों का हाल बेहाल है.वहीं अगले तीन दिनों तक अभी झारखंड में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्नतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया है.

    पढ़ें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    वहीं आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड का में कड़कड़ाती धूप खिलेगी, जिसकी वजह से लोगों का गर्मी से पसीना छूटेगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. वही मौसम विभाग की माने तो कल झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.वहीं आनेवाले अगले 3 दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

    इस दिन से हो सकती है बारिश

    वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 4 अप्रैल से झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाये रहेंगे.वहीं कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. वही 5 अप्रैल को झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 19  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news