Weather Forecast:कल झारखंड के तापमान में आयेगी गिरावट, बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ख्याल, पढ़ें अगले एक सप्ताह का मौसम

    Weather Forecast:कल झारखंड के तापमान में आयेगी गिरावट, बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ख्याल, पढ़ें अगले एक सप्ताह का मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वहीं आनेवाले समय में इसमे भारी गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल यानि बुधवार को झारखंड को न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है.वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.वहीं आनेवाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड के मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है, यानि बारिश बादल वज्रपात आदि की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है.

    पढ़ें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    आज यानि मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड का मौसम शुष्क और साफ रहेगा, यानि दोपहर के समय धूप खिलेगी तो वहीं सुबह और शाम के समय हल्की सिहरन लोगों को महसूस हो सकती है.हलांकि कुछ जिलों में तापमान बढ़ने की वजह से लोगों के पसीने छूट रहे हैं, कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला और चाईबासा में गर्मी से लोग परेशान हैं.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़ें अपने जिले का हाल

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 15 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news