Weather Forecast:धीरे-धीरे हाई हो रहा है झारखंड का पारा, अगले दो दिनों में फिर होगी तापमान में बढ़ोत्तरी, पढ़ें आज के मौसम का हाल

    Weather Forecast:धीरे-धीरे हाई हो रहा है झारखंड का पारा, अगले दो दिनों में फिर होगी तापमान में बढ़ोत्तरी, पढ़ें आज के मौसम का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):लगातार झारखंड का पारा बढ़ता नजर आ रहा है. जिसकी वजह से धीरे-धीरे गर्मी भी बढ़ रही है.जिस तरीके से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है उसको देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि मार्च के महीने में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होने वाला है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान में  एक डिग्री की बढोतरी हुई है. वहीं आने वाले समय में पारा और हाई होने वाला है.

    अगले दो दिनों में फिर होगी तापमान में बढ़ोत्तरी

    वहीं आज यानि रविवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड का मौसम शुष्क रहनेवाला है दोपहर के समय कड़ी धूप खिलेगी तो वहीं सुबह और शाम में हल्की सिहरन लोगों को महसूस हो सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस ,तो नयूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं अगले दो दिनों में झारखंड के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32  डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 16  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 13 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news