Weather Forecast: झारखंड में कमजोर पड़ा फंगल तूफान का असर, लेकिन आज कोल्हान क्षेत्र में बारिश की संभावना, पढ़ें कब साफ होगा मौसम


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में तीन दिनों तक तबाही मचाने के बाद धीरे धीरे फंगल तूफान का असर कमजोर पड़ने लगा है. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है, कि देश के कई हिस्सों में व्यापक असर दिखाने के बाद फंगल अब कमजोर हो रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि फंगल का असर 5 दिसंबर के बाद पूरी तरह से समाप्त हो जायेगा.जिसके बाद राज्य का मौसम साफ हो जायेगा, और धूप भी खिलेगी.जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
आज कोल्हान क्षेत्र में बारिश की संभावना
वहीं आज यानि बुधवार के मौसम की बात करें, तो फंगल जाते जाते कोल्हान में अपना असर दिखाता हुआ जायेगा, यानि की आज कोल्हान के कई जिलों में बादल छाये रहेंगे, तो वहीं बारिश की संभावना जताई गई है. जिससे आस पास के क्षेत्र में ठंड बढ़ने की संभावना है. दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जायेगी. जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की जरुरत है. वहीं कल से झारखंड के मौसम के साफ होने की संभावना है.
पढ़ें पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम का हाल
वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात करें,तो राजधानी रांची में दोपहर के समय अच्छी धूप खिली.वहीं शाम होते ही ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी.वही राज्य के दक्षिणी हिस्सों में फंगल तूफान का असर देखा गया, जहां आसमान में आंशिक रुप से बादल दिखाई दिये.मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 28.4 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं सबसे कम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज में किया गया.
4+