Weather Forecast: चढ़ते पारे से कम हुई ठिठुरन, लेकिन इस दिन से फिर मौसम लेगा करवट, पढ़ें ताजा अपडेट

    Weather Forecast: चढ़ते पारे से कम हुई ठिठुरन, लेकिन इस दिन से फिर मौसम लेगा करवट, पढ़ें ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3 दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से झारखंड वासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है.आज एक बार फिर न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई है, लेकिन कल यानि शनिवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.लगातार झारखंड के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है.जिसकी वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    रविवार से फिर मौसम लेगा करवट

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से एक बार फिर झारखंड में मौसम बदलेगा और आसमान में बादल दिखाई देंगे. मौसम विभाग की माने तो रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार को झारखंड में बादलों का डेरा रहेगा.वही आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची का भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

    पढ़ें आज का तापमान

    वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 27  डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15  डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 11 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news