Weather Forecast:झारखंड में मानसून की बारिश करवायेगी 2 से 3 दिनों का इंतजार, आज कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जिलों भारी बारिश के आसार

    Weather Forecast:झारखंड में मानसून की बारिश करवायेगी  2 से 3 दिनों का इंतजार, आज कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जिलों भारी बारिश के आसार

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कुछ जिलों में मानसून ने एंट्री मार ली है, लेकिन कुछ जिलों में अब भी लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत अन्य जिलों की बात की जाए तो अधिकतम जिलों में मौसम सामान्य ही रहा. वहीं कड़ी धूप ने लोगों को गर्मी से परेशान किया. रांची का अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहा. झारखंड में सबसे अधिक तापमान की बात की जाए तो गढ़वा जिले में 40.9 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में सबसे कम 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं आज यानी गुरुवार के मौसम की बात जाए तो आज झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश तो कुछ जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना है.

    आज इन चार जिलों में भारी बारिश के आसार

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्व पश्चिम की ट्रफ एमपी से होकर असम तक विस्तार कर रहा है, जो झारखंड के पास से होकर गुजर रहा है, जिसकी वजह से झारखंड में भी इसका असर आज झारखंड में दिखेगा.मानसून अब झारखंड में तेजी से बढ़ रहा है. इसका असर भी अब राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश के रूप में जल्दी ही लोगों को देखने को मिलेगा.वहीं आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में आज अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. झारखंड में मानसून की बारिश आनेवाले 2 से 3 दिनों में देखने को मिलेगा.वहीं वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    पढ़ें आज का संभावित तापमान

    वहीं आज की संभावित तापमान की बात की जाए तो राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वही गढ़वा के अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पलामू का भी अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news