Weather Forecast:झारखंड पर मेहरबान हुआ मानसून!रविवार के दिन इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, आज भी बारिश का अलर्ट 

    Weather Forecast:झारखंड पर मेहरबान हुआ मानसून!रविवार के दिन इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, आज भी बारिश का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड पर इन दिनों पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है यही वजह है कि पिछले 24 घंटे में झारखंड के कुछ जिलों जैसे पलामू, गढ़वा बोकारो,हजारीबाग के साथ राज्य के उत्तरी जिलो में अच्छी खासी बारिश हुई.सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के विष्णुगढ़ में देखने को मिली, जहां 118.3 मिलीमीटर बारिश हुई.पिछले 24 घंटे में पूरे झारखंड में बारिश की बात की जाए तो 19.2 मिली मीटर बारिश देखी गयी है जो इस साल की सबसे अधिक बारिश है. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में बारिश की बात करे तो यहां 35.0 मिलीमीटर बारिश हुई है, तो वही रांची के ओरमांझी में 23.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

    आने वाले पिछले 24 घंटे में भी होगी अच्छी खासी बारिश

    मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी बारिश झारखंड में देखने को म मिली. वहीं मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले अगले 24 घंटे में भी झारखंड कुछ जिलों में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है. झारखंड के संथाल परगना यानी दुमका, गोड्डा के क्षेत्र में अच्छी बारिश हो सकती है.झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.

    बारिश की वजह से गिरा राजधानी रांची का पारा

    वही राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो रांची के कुछ इलाकों में अच्छी खासी बारिश तो कहीं सामान्य बारिश देखी जा सकती है.रांची में बारिश होने की वजह से अधिक्तम तापमान में भी 1.5 डिग्री की गिरावत देखने को मिली है.तो वही न्यूनतम तापमान में 1.0 दरज की गई है.वही राजधानी रांची के अधिक्तम तापमान की बात की जाए तो रविवार के दिन 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिक्तम तो वही न्युनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news