Weather Forecast:बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर फिर झारखंड में मचायेगा तांडव, 17 से 19 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, पढ़ें आज के मौसम का हाल

    Weather Forecast:बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर फिर झारखंड में मचायेगा तांडव, 17 से 19 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, पढ़ें आज के मौसम का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पूरे देश से अभी दक्षिण पश्चिम मानसून ने वापसी भी नहीं की है कि एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी में एक लो दबाव बना हुआ है, जिसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा.यानी आने वाले दिनों में झारखंड में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है.आईएमडी ने लोगो को यह जानकारी दी है.मौसम विभाग का कहना है कि 13 और 14 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 17, 18, 19 अक्टूबर को झारखंड में बारिश होने की संभावना है.

    आज झारखंड के इन 4 जिलों में बारिश की संभावना

    आईएमडी का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बना हुआ है जिसका असर 14 अक्टूबर को बाद झारखंड में देखने को मिलेगा.मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने माने से 13 अक्टूबर को झारखंड के चार झारखंड के 4 जिलों में बारिश होने की संभावना है.जिसमे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा शामिल है.मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि अगले 5 दिनों तक झारखंड के किसी भी जिले में अधिकतम तापमान में किसी तरह की कोई बदलाव की संभावना नहीं है.

    पढ़ें पीछले 24 में कैसा रहा  झारखंड के मौसम का हाल

    वहीं 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो कई जिलों में हल्के मध्मम दर्जे की बारिश देखी गई.गुमला के रायडीह में 6.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई.वहीं शनिवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला खरसावां का तो है सबसे कम तापमान राजधानी रांची में दर्ज किया गया.सरायकेला का तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस तो वही राजधानी रांची का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news