Weather Forecast:फिर यू-टर्न लेगा झारखंड का मौसम, 20-21 फरवरी को बारिश की संभावना, पढ़ें आज का मौसम

    Weather Forecast:फिर यू-टर्न लेगा झारखंड का मौसम, 20-21 फरवरी को बारिश की संभावना, पढ़ें आज का मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है.जिसकी वजह से लोग भी अब कंफ्यूज हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़ी धूप खिली रही, जिसकी वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली,लेकिन सुबह और शाम के समय लोगों को सिरन महसूस हुई. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिक्तम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है. वहीं न्यूनतम तापमान में किसी तरह का कोई बदलाव नजर नहीं आया है. वहीं कल यानी शनिवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान में 2 डिग्री चढ़ेगा, वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी की सम्भावना है.

    20-21 फरवरी से बारिश की भी संभावना

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले पांच दिनों तक झारखंड के न्यूनतम तापमान में किसी तरह का कोई बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है,हालांकि अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.वहीं झारखंड में 18 और 19 फरवरी को कुछ जिलों में आंशिक बादल दिखाई देंगे. इसके साथ ही 20 और 21 फरवरी को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़ें आज का मौसम

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28  डिग्री और न्यूनतम 13  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28  डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 और 11 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news