Weather Forecast:बादल छंटने से 5-6 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा, रांची के इन इलाकों में दिखेगा शिमला जैसा नजारा, सतर्क रहने की जरुरत

    Weather Forecast:बादल छंटने से 5-6 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा, रांची के इन इलाकों में दिखेगा शिमला जैसा नजारा, सतर्क रहने की जरुरत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कड़ाके की ठंड के बीच झारखंड के लोगों के लिए आज राहत देने वाली खबर आई है, क्योंकि आज से मौसम साफ हो जायेगा.मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में कमजोर पड़ चुका है. वही बंगाल की खाड़ी में भी कोई निम्ना दबव नहीं देखा जा रहा है, इसलिए आज यानी सोमवार से झारखंड का मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा.हालांकि कुछ जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

    आज इन जिलों में कोहरा का अलर्ट

    वहीं आज जिन जिलों में मौसम विभाग की ओर से कोहरा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में कोडरमा, चतरा, लातेहार, हज़ारीबाग़, गढ़वा और संथाल परगना के कुछ जिले शामिल हैं. जहां आज धूंध  देखने को मिलेगा, लेकिन यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है.दोपहर होते होते मौसम पूरी तरह से साफ हो जायेगा.वहीं आज बादल छंटने की वजह  न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी यानी कि आज झारखंड में हांड कंपानेवाली ठंड पड़ेगी.

    पढ़ें पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

    आज खास खास तौर पर रांची के मैदानी ईलाके  जैसे कांके धुर्वा में शिमला जैसा मौसम रहेगा. वहीं नेतरहाट, गुमला और पाकुड़ के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. वहीं शीतलहर से भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाये तो रांची में मौसम साफ रहा है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और नेतरहाट में हल्की बारिश देखने को मिली. सबसे ज्यादा बारिश नेतरहाट में 8.5 मिलीमीटर दर्ज की गई.



    Related News