टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिला, जहां अधिकाश जिलों में बादल छाए रहे तो वही हवाएं भी चली. जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकी तापमान में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.वहीं आज यानि गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है.वहीं हवाओं के साथ बूंदबंदी भी हो सकती है.आज झारखंड का अधिक्तम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.
अगले 24 घंटे 3 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा
वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान झारखंड वासियों को राहत देने वाला है क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक कल यानि शुक्रवार को झारखंड के अधिक्तम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आएगी तो वहीं न्यूनतम तपमान भी एक डिग्री लुढ़क जाएगा, जिसकी वजह से लोगों को कड़कड़ाती धूप से राहत मिलेगी, तो वहीं गर्मी भी कम लगेगी.मौसम विभाग की माने तो कल झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है, जो राहत देने वाली बात है.वहीं 5 अप्रैल से एक बार फिर झारखंड का मौसम सामान्य हो जाएगा फिर से लोगों को बढ़ते तापमान और गर्मी से परेशानी हो सकती है.
पढ़ें अपने जिले का हाल
आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


