Weather Forecast:हाई हुआ झारखंड का पारा, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की हुई बढ़ोत्तरी, पढ़ें दिन में कैसे रहेगा मौसम

    Weather Forecast:हाई हुआ झारखंड का पारा, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की हुई बढ़ोत्तरी, पढ़ें दिन में कैसे रहेगा मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में पिछले 3-4 दिनों से स्थिरता देखी जा रही थी दोपहर में धूप खिल रही थी तो वहीं सुबह और शाम लोगों को हल्की सिहरन महसूस हो रही थी लेकिन एक बार फिर आज यानी शुक्रवार से झारखंड के मौसम का मिजाज बदलनेवाला है यानी आज झारखंड के अधिकांश जिलों में काले घने बादल छाए रहेंगे.वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी.जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    4 डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

    आपको बताये कि पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.जिसकी वजह से आज लोगों को दोपहर के समय गर्मी का एहसास हो सकता है.वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल यानि शनिवार के दिन भी झारखंड के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे.वहीं झारखंड के अधिकतम तापमान में भी और दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार के दिन से झारखंड के मौसम में एक बार फिर स्थिरता देखी जा सकती है.

    पढ़ें अपने जिले का हाल

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18  डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33  डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 18  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33  डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18  डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 18  डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news