Weather Forecast:झारखंड वासियों को गर्मी और धूप से मिलेगी राहत, कल इन जिलों में हो सकती है बारिश, पढ़ें अगले एक सप्ताह का हाल

    Weather Forecast:झारखंड वासियों को गर्मी और धूप से मिलेगी राहत, कल इन जिलों में हो सकती है बारिश, पढ़ें अगले एक सप्ताह का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के लोग इन दिनों कड़कड़ाती धूप और गर्मी की मार से परेशान है.आलम यह है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, लेकिन आज झारखंड वासियों के लिए राहत देने वाली खबर है. आज झारखंड के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से धूप से लोगों को राहत मिलेगी. वहीं पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट भी आई है जिससे गर्मी भी कम होनेवाली है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़ें अगले एक सप्ताह का हाल

    वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 अप्रैल को झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को धूप से तो राहत मिलेगी, साथ ही गर्मी से भी राहत मिल जाएगी.अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है, झारखंड के लोगों को अगले 1 सप्ताह तक कड़कड़ती धूप से राहत मिलेगी क्योंकि अगले बुधवार तक झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम क अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 23  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news