Weather Forecast:बढ़ती तपिश से बेहाल हुआ झारखंड, अगले दो दिनों में 4 डिग्री और चढ़ेगा पारा, इस दिन बदल सकता है मौसम का मिजाज

    Weather Forecast:बढ़ती तपिश से बेहाल हुआ झारखंड, अगले दो दिनों में 4 डिग्री और चढ़ेगा पारा, इस दिन बदल सकता है मौसम का मिजाज

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों कड़कड़ाती धूप से लोगों का हाल बेहाल है. आलम यह है कि अब लगातार पारा चढ़ने की वजह से प्रचंड गर्मी अपना विकराल रूप दिखा रही है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़ाके की धूप खिली, जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया.वहीं आज यानि सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखण्ड का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है. आज झारखण्ड का अधिकतम तापमन 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

     अगले दो दिनों में 4 डिग्री और चढ़ेगा पारा, इस दिन बदल सकता है मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.वहीं बुधवार से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और अगले 3 दिनों तक झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे. वहीं शुक्रवार को घने बादल छाए रहने की सम्भावना है.हालांकी बारिश को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है.

    पढ़ें अपने जिले का हाल

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 20  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news