रांची में मौसम का बदला मिजाज़, तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी, गर्मी का हुआ अहसास

    रांची में मौसम का बदला मिजाज़, तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी, गर्मी का हुआ अहसास

    रांची (RANCHI):  झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को  गर्मी का एहसास किया गया. दिन में कड़ी धूप होने के कारण तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हवा की गति स्थिर रहने से तापमान में वृद्धि हुआ है. रांची का न्यूनतम तापमान राज्य भर में सबसे अधिक रहा. रांची का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया. जिसमें सामान्य तौर पर डिग्री अधिक है. सबसे गर्म शहर जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर, रांची,  डालटेनगंज में दिन में अधिकतम तापमान  सामान्य से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है.  रांची में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री जमशेदपुर में 29.5 डिग्री, डालटनगंज 29.06 डिग्री सेल्सियस रहा.जबकि सबसे अधिक तापमान चाइबासा में 29.8 डिग्री दर्ज़ किया गया.



    Related News