टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण का पिछले चार पांच दिनों से झारखंड पर प्रभावी रूप से देखने को मिल रहा है जहां अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश हो रही है तो वही कुछ जिलों में वज्रपात की स्थिति देखी गई, वही कुछ जिलों में आंधी तूफ़ान का असर भी दिखा, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेगी. वही आज यानी 20 मार्च के मौसम की बात करें तो आज पुरे झारखंड में गरज के साथ बारिश और वज्रपात ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड में आज कहर बरपायेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि आज शुक्रवार के दिन झारखंड में मौसम कहर बरपा सकता है.जहां पूरे झारखंड में गरज के साथ बारिश होगी तो वही ओलवृष्टि भी संभावना जतायी गयी है इसके साथ ही कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाई चल सकती है जिससे लोगों को सावधान रहना है. मौसम विभाग ने लोगों को आंधी तूफ़ान के समय पेड़ के नीचे न छुपने की सलाह दी है.
इन जिलों के लोग सावधान रहे
आज खास तौर पर राजधानी रांची के साथ धनबाद, दुमका, देवघर, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, चतरा, रामगढ़ और हजारीबाग में मौसम कहर बरपाएगा. वही इसके साथ ही खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. वहीं 22 मार्च से एक बार फिर झारखंड का मौसम साफ हो जाएगा जहां धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी तो वहीं एक बार फिर लोगों को गर्मी का एहसास होगा.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


