टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड के मौसम पर साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में दोपहर के बाद मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया, जहां आसमान में काले बादल छा गए तो वहीं गरज के साथ बारिश भी दर्ज की गई.खासकर कोल्हान के जमशेदपुर सरायकेला और चाईबासा में मौसम ने कहर बरपाया जहां गरज के साथ बारिश हुई तो वहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा बह रही थी. आंधी तूफ़ान की वजह से कुछ देर के लिए लोगों को गाड़ी चलाना भी मुश्किल हो गया. वही पैदल चलने वाले लोग भी आंधी तूफान से काफी ज्यादा परेशान दिखे.
21 मार्च तक झारखंड में कहर बरपायेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है अगले 4 दिनों तक यानी 21 मार्च तक झारखंड के मौसम का मिजाज यूं ही बदला हुआ नजर आएगा. वही आज यानि मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश होगी तो वही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी जिससे लोगों को अलर्ट रहना है.आज खास तौर पर पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिमी जिलों में देखने को मिलेगा जहां आंधी तूफ़ान कहर बरपा सकता है.
आंधी तूफ़ान का दिखेगा असर
मौसम विभाग का कहना है कि 21 मार्च तक झारखंड के मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा यानी हल्की फुलकी बारिश होती रहेगी तो वही आंधी तूफ़ान का असर देखा जाएगा. मौसम विभाग की ओर से पेड़ के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी गई है वहीं अगर आपको ऐसा लगता है कि आंधी तूफान आने वाला है तो सुरक्षित घर पर रहें.कभी भूलकर भी आंधी तूफ़ान के समय पेड़ ने नीचे नहीं रहे वरना ख़तरा हो सकती है.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


