Weather Alert:आज भी झारखंड में जारी रहेगी मौसम की आंख मिचौली, जानिए अपने जिले का हाल

    Weather Alert:आज भी झारखंड में जारी रहेगी मौसम की आंख मिचौली, जानिए अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है. शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोगो को परेशानी हो सकती है. वहीं कुछ जिलो में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है.

     पसीना छुड़ाएगी गर्मी

    राजधानी रांची में अधिकतम तापमान करीब 39 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है.धनबाद, गिरिडीह और बोकारो में तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.

    इन जिलों में आज गरज के साथ बारिश की संभावना

    शुक्रवार को गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह और धनबाद में 50–60 किमी घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. वहीं रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी और सिंहभूम में 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.



    Related News