Weather Alert:1 और 2 अक्टूबर को झारखंड में तबाही मचा सकता है मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट, पढें आज का हाल

    Weather Alert:1 और 2 अक्टूबर को झारखंड में तबाही मचा सकता है मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट, पढें आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड के कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश का असर देखा गया हालांकी अधिकांश जिलो में बारिश नहीं हुई और मौसम साफ रहा जिससे दुर्गा पूजा के मेले में चार चांद लग गया.मौसम विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट झारखंड के मौसम को लेकर जारी किया गया है जिसमे बताया गया है कि 1 अक्टूबर से एक बार फिर झारखंड का मौसम बदल सकता है जहां भारी बारिश के साथ आंधी तूफ़ान और वज्रपात का असर देखा जाएगा. जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.वही आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिले में हल्की फुल्की बारिश देखने को मिलेगा.

     पढें आज का हाल

    मौसम विभाग का कहना है कि आज 30 सितंबर को राजधानी रांची धनबाद और राज्य के कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश का असर देखा जाएगा इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई.जिसको देखते हुए लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि एक और दो अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश की संभावना है.

    कैसा रहेगा कोल्हान प्रमंडल का मौसम

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में मौसम साफ रहा. बारिश नहीं हुई. वही कड़क धूप खिली हुई थी जिसकी वजह से लोगों की गर्मी से पसीना छूट गया.हलाकि दुर्गा पूजा के मेले में लोगों को आनंद उठाने का मौका मिला. वही आज भी सुबह से सरायकेला में कड़कड़ाती धूप खिली हुई है जिससे आज भी लोग बेफिक्र होकर मेला घूम सकते है.

    अगले 3 दिनों में 5 डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

    वही बात अगर झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान की जाए तो पिछले 3 दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री के बढोतरी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में एक डिग्री के बढोत्तरी दर्ज की गई है.पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 3 दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट होगी. वही आज झारखंड का अधिकतम तापमन 30 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची रामगढ़ के अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news