टीएनपी डेस्क(TNP DESK):लगातार झारखंड में बदल रहे मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. वहीं आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग के मुताबिक आज झारखंड के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसे लेकर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.
11 मई तक बारिश के आसार
फिलहाल झारखंड के लोगों को 11 मई तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इस दौरान राज्य में बारिश की संभावना बनी हुई है यानी अगले चार दिनों तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची के साथ-साथ खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि अब भी झारखंड के दो जिले ऐसे हैं जहां गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. इनमें पलामू और गढ़वा शामिल है.यहां आज तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
बारिश से किसानों को मिलेगा फायदा
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 मई तक झारखंड में लगातार गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिल सकता है.खेतों में लगी फसलों को इस बारिश से फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि मौसम विभाग ने किसानों को बारिश और खराब मौसम के दौरान खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है.कुल मिलाकर कहा जाए तो झारखंड का मौसम फिलहाल आम लोगों के लिए काफी सुहावना बना हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.

