Weather Alert:झारखंड के इन 6 जिलों में आज दिखेगा मौसम का कहर,वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

    Weather Alert:झारखंड के इन 6 जिलों में आज दिखेगा मौसम का कहर,वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले तीन-चार दिनों से झारखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है.वहीं आनेवाले अगले 28 मई तक यहीं हाल रहने वाला है.वही आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाये तो आज झारखंड के कुछ जिलों में मौसम भारी तबाही मचाएगा. जहां गरज के साथ बारिश हुई.वही बज्रपात की भी संभावना जताई गई है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

    इन जिलो में आज 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलेगी हवाएं

    पिछले दो-तीन दिनों से झारखंड में बारिश हो रही है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है,जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.आज झारखंड के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तरी भाग में भारी बारिश की संभावना है जहां लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.आज इन जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिससे खासतौर पर लोगों को सावधान रहना है.

    इनसे 6 जिलों में कहर बरपाएगा मौसम

    आज जिन जिलों में भारी बारिश से लोगों को बचना है उन जिलों में हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गढ़वा,पलामू,लातेहार जिला शामिल है.जहा आज मौसम कहर बरपाएगा.जहां लोगों को बारिश और वज्रपात के समय खास तौर पर घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

    पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा जमशेदपुर का पारा

    कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम , पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिले की बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में दोपहर के गर्मी ने लोगों को खूब सताया, लेकिन दोपहर 3:00 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और यहां गरज के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. वही आज यानी शुक्रवार के दिन सरायकेला में सुबह से हल्की धूप निकली है जिसका तापमान कम है.आपको पता है कि पिछले 24 घंटे जमशेदपुर के टेपमैन में 4 डिग्री की गिरावत आई है.

    पारा गिरने से ठंडा-ठंडा कूल-कूल हुआ झारखंड का मौसम

    वहीं झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जिससे झारखंड में गर्मी में कमी आई है. वहीं अगले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में और 2 डिग्री की गिरावट की संभावना है.जिससे झारखंड का मौसम पूरी तरह से था दा ठंडा ठंडा कूल कूल हो चुका है.वही आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news