Weather Alert:झारखंड में अगले दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट 

    Weather Alert:झारखंड में अगले दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट
    मार्च महीने के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे वही इसी बीच लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जहां कुछ-कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए हुए है, कहीं कहीं बारिश की भी संभावना जतायी गयी है.मौसम विभाग का कहना है कि 9 और 10 मार्च को झारखंड के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे तो वही गरज के साथ बारिश की भी संभावना है, जिसको लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान झारखंड के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आवाज भी चल सकती है.

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मार्च महीने के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे वही इसी बीच लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जहां कुछ-कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए हुए है, कहीं कहीं बारिश की भी संभावना जतायी गयी है.मौसम विभाग का कहना है कि 9 और 10 मार्च को झारखंड के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे तो वही गरज के साथ बारिश की भी संभावना है, जिसको लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान झारखंड के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आवाज भी चल सकती है.

    आज इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

    वहीं आज यानी 9 मार्च सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में आंशिक बादल छाए रह सकते है तो वही गरज के साथ हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है.हलाकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 10 मार्च के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हो जाएगा लेकिन गर्मी में तेजी से ही बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों का पसीना छूटेगा.

    कल भी झारखंड पर दिखेगा पश्चिमी विकास का असर

    वही कल यानी 10 मार्च के मौसम की बात की जाए तो कल भी झारखंड के कुछ जिलों पर पश्चिमी विक्षोप का असर देखा जाएगा जहां बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में गरज के साथ बारिश की संभावना है.इस दौरान झारखंड के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के आस पास रह सकता है वही न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहेगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news